भवानीपुर: सीएचसी भवानीपुर में फ्रीजर और आरओ इंस्टॉल, बढ़ती गर्मी में मरीजों को मिली राहत
भवानीपुर :- बढ़ती गर्मी के बीच सीएचसी भवानीपुर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव वार्ड में फ्रीजर आरओ इंस्टॉल किया गया।फ्रीजर आरओ लगने से अब अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके सहयोगियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।