पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार शनिवार रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अड्डेबाजी कर रहे 100 से अधिक व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ के लिए उन्हें संबंधित थाना लाया गया।