रॉबर्ट्सगंज: प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने महिला जन आक्रोश अभियान को लेकर सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता
सर्किट हाउस में रविवार दोपहर 3:00 बजे प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने महिला जन आक्रोश अभियान को लेकर एक प्रेस वार्ता की उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास ना हो पाने के लिए विपक्षी दलों को जिम्मेदार बताया उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता था कि महिलाओं को आरक्षण मिले इसलिए उसने बिल का विरोध किया और बिल लोकसभा में पास नहीं हुआ।