बलरामपुर: एम एल के पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस
एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने किया कार्यक्रम अधिकारी डा आलोक शुक्ला एवं डा अनामिका सिंह आदि मौजूद रहे।