बाराचट्टी: बुंदा बिगहा से स्कॉर्पियो में भरी अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप ज़ब्त
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाराचट्टी थाने के पुलिस ने बुंदा बिगहा मध्य विद्यालय के बगल से एक स्कॉर्पियो से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ स्कॉर्पियो जब्त का थाने लाई है। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदा बिगहा से एक स्कॉर्पियो से अंग्रेजी शराब 268 . 8 लीटर जब्त कर थाने लाई गई है ।