पहाड़ी: कामां की पूर्व विधायक जाहिदा खान ने बूडली मामले में कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा लिया, 2 दिन का अल्टीमेटम दिया
डीग के सीकरी क्षेत्र के बूडली गांव में हुए विवाद को लेकर गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री जाहिदा खान और कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता यादव समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका। गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।