स्टेडियम से पटेल चौक तक गूंजा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश!
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन के पश्चात ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। हाथों में प्रतीकात्मक मशाल लेकर रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से प्रारंभ हुई यात्रा मेनोनाइट चर्च मार्ग, बस स्टैंड एवं गांधी चौक होते हुए पटेल चौक पहुंची।
यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया गया।
शहरवासियों में सेवा संकल्प को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। 🇮🇳✨
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_ज्योति_कलश_यात्रा #विकसित_भारत2047 #सेवा_सुशासन_राष्ट्रनिर्माण #JanBhagidari
12 views | Durg, Chhattisgarh | Oct 8, 2026