होशंगाबाद नगर: माखन नगर: साढ़े चार करोड़ की मूंग गायब होने पर ASP ने दी जानकारी, एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
नर्मदापुरम में एकलव्य वेयरहाउस से 4.22 करोड़ रुपए की सरकारी मूंग गायब होने के मामले में फरार मुख्य आरोपी अमित तोमर गिरफ्तार हो गया। मंगलवार को अमित तोमर ने थाने आकर खुद सरेंडर किया। दो माह से ज्यादा समय से आरोपी अमित तोमर फरार चल रहा था। नर्मदापुरम के उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने बुधवार को सुबह 10.30 बजे बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया।