ब्रह्मपुर: आरा-बक्सर फोरलेन पर कृतसागर के पास सड़क हादसे में ट्रक चालक जख्मी, पुलिस जांच में जुटी
आरा–बक्सर फोरलेन पर सोमवार की दोपहर 2 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। कृतसागर के समीप हुए इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फोरलेन पर आगे चल रहे एक ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराया।