दो मिष्ठान भण्डार से लिये मिठाई के नमूने
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा दो मिष्ठान भण्डारों से मिठाईयों के नमूने लेने की कार्यवाही की गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्री गणेश मारवाडी मिष्ठान भण्डार जयस्तभ के पास श्योपुर से मिल्क कैक, गुलाब जामुन, छेना स्वीट्स, बूंदी लड्डू, मावा बर्फी, काजू कतली के सैम्पल लिये गये है। इसी प्रकार श्रीनाथ जी मिष्ठान भण्डार पाली रोड श्योपुर से मलाई बर्फी, मिल्क कैक, मावा बर्फी, गुलाब जामुन के सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है। उक्त नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026