अंबाह: भैंरो का पुरा, क्वारी नदी में मिला 30-35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, अंबाह अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Ambah, Morena | Sep 27, 2026 अंबाह। दिमनी थाना क्षेत्र के बिरेहरुआ भैरोपूरा के पास में शनिवार शाम क्वारी नदी में 30-35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल अंबाह पहुंचाया, जहां रविवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक ने लाल-सफेद धारियों वाली टी-शर्ट व काला लोअर पहना था। पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है।