कोटपूतली: कोटपूतली में हिस्ट्रीशीटर वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी की बाइक की बरामदगी
Kotputli, Alwar | May 3, 2026
सरुण्ड थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय हिस्ट्रीशीटर और अंतरराज्यीय वाहन चोर अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थानाधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने जोशी वाली ढाणी, गोरधनपुरा की गहरा बंदी करके आरोपी को गिरफ्तार किया।