कोरबा: परिवहन सेवाएं घर तक: आरसी और लायसेंस की सुविधा, एजेंटों को मिलेगी राहत
Korba, Korba | Apr 3, 2026 छत्तीसगढ़ सरकार की “तुंहर सरकार तुंहर द्वार” योजना के तहत परिवहन विभाग आम लोगों को घर पहुंच सेवा दे रहा है। इसके तहत स्मार्ट कार्ड आधारित ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) सीधे आवेदकों के घर पहुंचाए जा रहे हैं। इस पहल से लोगों को दफ्तरों के चक्कर और एजेंटों के माध्यम से अतिरिक्त राशि खर्च करने से राहत मिलेगी। विभाग का उद्देश्य पारदर्शिता बढ