बाढ़: 3 लाख का इनामी भोला सिंह कोर्ट में पेश, फुफेरे भाई का बयान भी आया सामने
Barh, Patna | Jun 2, 2026 भोला सिंह को बाढ़ थाना कांड संख्या 229/14 के मामले में मंगलवार को बाढ़ कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। वहीं सैकड़ों की संख्या में भोला सिंह के समर्थक मौजूद रहे। आपको बता दें कि भोला सिंह को पहले उन्हें थाना में रखा गया उसके बाद लगभग 10 बजे बाढ़ कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया।