सोनबरसा: भारसर बॉर्डर पर अतिक्रमण हटाने से पहले शिवलिंग की पूजा, फिर किया गया स्थानांतरित और हटाया अतिक्रमण
सीतामढ़ी जिले के भारत-नेपाल सीमा स्थित कन्हौली क्षेत्र के छोटी भारसर गांव में मंगलवार को एक संवेदनशील और अनुकरणीय दृश्य देखने को मिला, जहां प्रशासन ने आस्था और कानून के बीच संतुलन स्थापित करते हुए वर्षों पुराने शिव मंदिर को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद उसे राम जानकी मठ में स्थानांतरित किया गया फिर अतिक्रमण हटाया गया है।