पातेपुर: पातेपुर में सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा वट सावित्री व्रत, बरगद के पेड़ की पूजा की
पातेपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओ ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा अर्चना की। इसके लिए महिलाओं का झुंड गांव के वट वृक्ष के निकट पूजा की थाल सजा कर पहुंची थी। शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब व्रती महिलाओं ने बताया कि धार्मिक पञ्चाङ्ग व मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत जेष्ठ मास के अमावस्या को सुख समृद्धि के लिए मनाया जाता है।