नवाबगंज: ₹500 के लालच में नाबालिग छात्रा के नाम से खुलवाया बैंक खाता, हुआ 52 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड; कर्नाटक पुलिस की नोटिस
बाराबंकी में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है। 17 वर्षीय छात्रा के बैंक खाते का इस्तेमाल कर करीब 52 लाख रुपये का अवैध लेन-देन किया गया। पीड़िता नैन्सी गौतम का आरोप है कि एक परिचित युवती ने 500 रुपये का लालच देकर उसके नाम पर मोबाइल सिम निकलवाया।