टिमरनी: टिमरनी में 7 अप्रैल को भर्ती शिविर, सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर पदों के लिए सीधी भर्ती
Timarni, Harda | Apr 5, 2026 मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 अप्रैल को टिमरनी में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जनपद पंचायत टिमरनी परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।