सदर: चौसठी घाट पर पुराने होटल का पिछला हिस्सा अचानक गिरा, मचा हड़कंप
वाराणसी। चौसठी घाट स्थित होटल ओंकार पैलेस के पिछले हिस्से के अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 10 बजे की है। होटल संख्या D-22/10 के मालिक विजय द्विवेदी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल काफी पुराना होने के कारण पहले से ही खाली पड़ा था। इसी दौरान अचानक होटल का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर गया।