बेटे के पढ़ाई के लिए पिता ने पार की उफनाती नदी ,व्यवस्था की खुली पोल,वीडियो वायरल!!! पश्चिम चंपारण में रामनगर प्रखंड के सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र से एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक पिता अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर उफनती नदी की तेज धारा पार कर स्कूल पहुंचाता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।