Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

शामगढ़ में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। धरना प्रदर्शन के बाद आज किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। किसानों ने ऐलान किया है कि मांगों के निराकरण को लेकर कल शामगढ़ नगर बंद रहेगा। ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो देखें और जानें किसानों की प्रमुख मांगें। #शामगढ़, #किसानआंदोलन, #किसानरैली, #ट्रैक्टररैली, #नगरबंद, #किसानप्रदर्शन, #मंदसौर, #मंदसौरन्यूज, #शामगढ़न्यूज, #किसानोंकीआवाज, #किसान, #यशस्वीदुनिया, #ब्रेकिंगन्यूज

Shamgarh, Mandsaur | Aug 12, 2026

MORE NEWS

# पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामान जब्त

मंदसौर जिले के भानपुरा थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि मौके से दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में भानपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय बुन्देला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

12 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करमदीखेड़ा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास बंद दुकानों के पीछे कुछ संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में छिपकर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्लू पिता श्यामलाल कंजर उम्र 36 वर्ष निवासी रेनखेड़ा, थाना रावतभाटा, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान, बादल पिता इन्दरमल कंजर उम्र 25 वर्ष निवासी धांगनमऊ कलां, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान तथा दिनेश पिता चतुर्भुज बागरी उम्र 27 वर्ष निवासी देवली कला, थाना चेचट, हाल निवासी सालेरा खुर्द, थाना चेचट, जिला कोटा राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, एक लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद किए। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल बांछडा पिता बसंतीलाल बांछडा और रणजीत पिता बसंतीलाल बांछडा, दोनों निवासी बाबुल्दा टेकरी, थाना भानपुरा, जिला मंदसौर, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय कुमार बुन्देला, उप निरीक्षक बापु सिंह बामनिया, सहायक उप निरीक्षक धन्नालाल योगी सहित पुलिस एवं साइबर सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

# पेट्रोल पंप लूट की योजना बना रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामान जब्त मंदसौर जिले के भानपुरा थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि मौके से दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में भानपुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय बुन्देला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 12 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करमदीखेड़ा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास बंद दुकानों के पीछे कुछ संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में छिपकर पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कल्लू पिता श्यामलाल कंजर उम्र 36 वर्ष निवासी रेनखेड़ा, थाना रावतभाटा, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान, बादल पिता इन्दरमल कंजर उम्र 25 वर्ष निवासी धांगनमऊ कलां, थाना भैंसरोडगढ़, जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान तथा दिनेश पिता चतुर्भुज बागरी उम्र 27 वर्ष निवासी देवली कला, थाना चेचट, हाल निवासी सालेरा खुर्द, थाना चेचट, जिला कोटा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की तलवार, लाल मिर्च पाउडर, एक लोहे का सरिया और दो लट्ठ बरामद किए। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल बांछडा पिता बसंतीलाल बांछडा और रणजीत पिता बसंतीलाल बांछडा, दोनों निवासी बाबुल्दा टेकरी, थाना भानपुरा, जिला मंदसौर, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय कुमार बुन्देला, उप निरीक्षक बापु सिंह बामनिया, सहायक उप निरीक्षक धन्नालाल योगी सहित पुलिस एवं साइबर सेल के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Shamgarh, Mandsaur | Aug 12, 2026

गलत साबित हुआ तो अपने मुंह पर कालिख पोतकर सुवासरा में घूमूंगा” — प्रिंस सूर्यवंशी
सुवासरा की घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी ने आज शाम फेसबुक लाइव आकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि वे गलत साबित होते हैं तो वे स्वयं अपने मुंह पर कालिख पोतकर सुवासरा की गलियों में घूमेंगे।
दरअसल, प्रिंस सूर्यवंशी का जुलूस निकालने की बात कही गई थी। इसी को लेकर उन्होंने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों से अपील की कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले घटना से जुड़े CCTV फुटेज मंगवाए जाएं और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाए।
उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज और तथ्यों के आधार पर ही तय किया जाए कि घटना में वास्तविकता क्या है। अब मामले में CCTV फुटेज और निष्पक्ष जांच के सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजर है।

#सुवासरा #प्रिंससूर्यवंशी #आजादसमाजपार्टी #भीमआर्मी #CCTVफुटेज #निष्पक्षजांच #सच्चाई #सुवासरान्यूज #मंदसौरन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #यशस्वीदुनिया

गलत साबित हुआ तो अपने मुंह पर कालिख पोतकर सुवासरा में घूमूंगा” — प्रिंस सूर्यवंशी सुवासरा की घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी ने आज शाम फेसबुक लाइव आकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि वे गलत साबित होते हैं तो वे स्वयं अपने मुंह पर कालिख पोतकर सुवासरा की गलियों में घूमेंगे। दरअसल, प्रिंस सूर्यवंशी का जुलूस निकालने की बात कही गई थी। इसी को लेकर उन्होंने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों से अपील की कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले घटना से जुड़े CCTV फुटेज मंगवाए जाएं और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाए। उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज और तथ्यों के आधार पर ही तय किया जाए कि घटना में वास्तविकता क्या है। अब मामले में CCTV फुटेज और निष्पक्ष जांच के सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजर है। #सुवासरा #प्रिंससूर्यवंशी #आजादसमाजपार्टी #भीमआर्मी #CCTVफुटेज #निष्पक्षजांच #सच्चाई #सुवासरान्यूज #मंदसौरन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #यशस्वीदुनिया

Shamgarh, Mandsaur | Aug 12, 2026

गुजरात के मोरवी में रहस्यमयी कुएं में अचानक पानी हिल रहा त बहुत दिनों से कल रात को कुए से ट्रैक्टर निकला

गुजरात के मोरवी में रहस्यमयी कुएं में अचानक पानी हिल रहा त बहुत दिनों से कल रात को कुए से ट्रैक्टर निकला

Shamgarh, Mandsaur | Aug 12, 2026