राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में साधारण सभा की बैठक आयोजित
राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया की मौजूदगी में बुधवार को दोपहर 2:00 बजे करीब साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।