चांदपुर: बिजनौर: चांदपुर में जलीलपुर रोड पर ईद की नमाज सड़क पर पढ़ने को लेकर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
बिजनौर के चांदपुर में ईद उल अजहा की नमाज के दौरान सड़क पर नमाज पढ़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने 15 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ईद उल अजहा की नमाज के दौरान कुछ लोगों ने सड़क पर नमाज को अदा किया जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है