🚨#Uttarakhand: राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज, हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ मामला गरमाया
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ ‘शुद्धिकरण’ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की बात सामने आई है।
दरअसल, 11 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद मैदान की सफाई और धार्मिक अनुष्ठान किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। मामला बाद में संसद तक भी पहुंचा।
अब अमित कुमार नाम के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 29 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने 11 अगस्त के हल्द्वानी रामलीला मैदान की सफाई और धार्मिक अनुष्ठान को लेकर अनुसूचित जाति के प्रति जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
तहरीर में आरोप लगाया गया कि इस तरह की टिप्पणी से अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुईं और समुदाय में वैमनस्य पैदा होने की स्थिति बनी। शिकायत के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले के सामने आने के बाद हल्द्वानी का यह विवाद एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी चर्चा का विषय बन गया है।
#RahulGandhi #Uttarakhand #Haldwani #Congress #SCSTAct #UttarakhandNews #HaldwaniNews #BreakingNews #NewsMafiya #RahulGandhiCase #PoliticalNews
Dehradun, Dehradun | Aug 30, 2026