बाराबंकी में बंदूक की नोक पर करोड़ों की डकैती से सनसनी फैल गई है। देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में हथियारबंद बदमाश एक व्यापारी के घर में घुस गए। बदमाश घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सीधे ऊपर की मंजिल पर पहुंच गए, जहां पूरा परिवार सो रहा था।