मिर्ज़ापुर: शिक्षकों का ऐलान, मांगें पूरी न होने पर होगा बड़ा आंदोलन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का डीआईओएस कार्यालय पर धरना
शिक्षक संघ का ऐलान: मांगें पूरी न हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जनपद के समस्त शिक्षकों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय, मिर्जापुर पर दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार ने किया।