हुज़ूर: कटारा हिल्स में एक छात्र ने बीटेक स्टूडेंट्स पर की फायरिंग, दो छात्रों को लगीं दो गोलियां
Huzur, Bhopal | Apr 6, 2026 भोपाल के कटारा हिल्स में एक छात्र ने बीटेक स्टूडेंट्स पर फायरिंग की। तीन राउंड में दो गोलियां दो छात्रों को लगीं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था और अभद्र भाषा में शोर-शराबा कर रहा था। दोनों घायल छात्र साथियों के साथ उसे समझाने पहुंचे। इससे नाराज छात्र ने फायरिंग की और फरार हो गया।