भांडेर: मिश्रान मोहल्ले में मारपीट से घायल युवक की मौत, परिजनों ने भांडेर थाने में मर्ग दर्ज कराया
Bhander, Datia | Apr 6, 2026 भांडेर थाना क्षेत्र के मिश्रान मोहल्ला में मारपीट में घायल 40 वर्षीय सुनील भारती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार शाम थाने में मर्ग दर्ज कराया। आरोप है कि 30 मार्च की रात मुबीन, जाहिद खान और परवेश ने विवाद के दौरान सुनील के साथ मारपीट की थी। गंभीर हालत में ग्वालियर ले जाए गए सुनील ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी