शाहजहांपुर: 10 बार से अधिक चालान वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा, थाने में खड़े किए जाएंगे: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान गत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की पहचान की जाए और दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों व तीव्र मोड़ों पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक तथा साइन बोर्ड आदि की अनिवार्य रूप से व