संभल: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पंजीकरण अनुपात बढ़ाने के लिए MGM में कार्यक्रम आयोजित किया गया
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पंजीकरण अनुपात को बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से शिक्षकों की एक समिति द्वारा एक विस्तृत जागरूकता व परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए उच्च शिक्षा के महत्व आदि के बारे में जानकारी दी।