मऊगंज: मनकहरी गांव में जमीनी विवाद पर मारपीट, पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन घायलों को लेकर पहुंचे मऊगंज एसपी कार्यालय
Mauganj, Rewa | Jul 10, 2025 मनकहरी गांव में जमीनी विवाद पर जमकर मारपीट हुई है जिसमें चार लोग घायल हुए हैं घायल नईगढी पुलिस थाना रिपोर्ट लिखाने गए पर पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर परिजन घायलों को लेकर आज 10 जुलाई की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज पहुंचे और अपनी फरियाद सुनाई। परिजनों का कहना था कि एक दर्जन के लगभग लोगों ने हमला किया बुजुर्ग सहित बच्चों के साथ भी मारपीट की।