मऊगंज: मैहर जेल में बंद दो आरोपी रिमांड पर, मऊगंज कॉलेज के पास महिला से लूट का खुलासा
Mauganj, Rewa | Jul 8, 2025 मऊगंज पुलिस ने मैहर जेल में बंद दो आरोपियों को रिमांड में लेते हुए मऊगंज कालेज के समीप एक माह पूर्व महिला के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी देवेंद्र यादव और प्रियांशु सोनी दोनों निवासी शिवपुरवा चौकी थाना गोविंदगढ़ ने एक माह पूर्व मऊगंज कालेज के समीप से पैदल जा रही महिला को मौसी कह कर अपनी बोलेरो वाहन में बैठाया और फिर जेवरात लूट लिये थे।