मऊगंज: लौर पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दबिश देकर किया गिरफ्तार
Mauganj, Rewa | Jul 9, 2025 लौर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दविस देकर हत्या के फरार आरोपी विपुल गौतम पुत्र भास्कर दत्त गौतम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पताई थाना लौर को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश कर दिया जहां से पुलिस अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी विपुल गौतम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रूपये के इनाम की घोषणा किए थे