मऊगंज: देवतालाब सीएम राईज स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल, एक रीवा रेफर
Mauganj, Rewa | Jul 10, 2025 देवतालाब सीएम राईज स्कूल के छत का प्लास्टर गिरने से स्कूल में पढ़ने आई कक्षा ग्यारहवीं की दो छात्राएं घायल हो गई जिसमें एक छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं दूसरी छात्रा को रीवा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगने पर आज 10 जुलाई की दोपहर 3 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी तहसीलदार सहित लौर थाना प्रभारी स्थल का निरीक्षण किया।