मऊगंज: मऊगंज पुलिस ने गाड़ा नदी के पास से 1100 सीसी नशीली कफ सिरप से भरी स्कॉर्पियो ज़ब्त की, आरोपी फरार
Mauganj, Rewa | Jul 8, 2025 मऊगंज पुलिस ने गाड़ा नदी के समीप घेराबंदी करते हुए 1100 सीसी नशीली कफ सिरप से लोड स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP17CB8327 को जप्त किया है। वहीं पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्कॉर्पियो वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने गाड़ी मालिक का भी पता लगाने में जुटी है।