डुमरा: राजोपट्टी: मैकेनिक का बेटा बना चलता-फिरता गूगल, सवालों के देता है झटपट जवाब
सीतामढ़ी शहर के राजोपट्टी इलाके में रहने वाला एक मैकेनिक का पुत्र रैबीला इन दिनों अपनी अद्भुत प्रतिभा को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। बच्चे की तेज याददाश्त और तुरंत जवाब देने की क्षमता को देखकर लोग उसे “चलता-फिरता गूगल” कहकर पुकार रहे हैं।