पीलीभीत: न्यूरिया थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को 6 माह की हुई सजा
जमीन खरीद के दौरान हुई धोखाधड़ी पर चेक बाउंसिंग के मामले में एक आरोपी को न्यायालय ने दोषी पाते हुई सजा सुनाई है।आरोपी के विरुद्ध नूरिया थाने में गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत था जिसमें आरोपी को बुधवार को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने दोषी पाया है। आरोपी पर दोष सिद्ध होने के बाद न्यायालय ने उसे छह माह कारावास की सजा सुनाई है।