गुमला: चापाकल खुदाई के नाम पर ₹35 हजार की ठगी, व्हाट्सएप पर सरकारी लोगो दिखाकर शिकार बनाया
Gumla, Gumla | Apr 30, 2026 गुमला में ठगी का एक नया मामला सामने आया है। जहां चापाकल (हैंडपंप) खुदाई करवाने के नाम पर एक परिवार से करीब 35 हजार रुपये ठग लिए गए। मामला पुग्गु जाम टोली क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित बंधना भगत ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए संपर्क किया। उसने झारखंड सरकार का लोगो लगा कर मशीन और काम से संबंधित दस्तावेज भेज विश्वास में...