अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए काउंटडाउन प्रारंभ
अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंजीयन अभियान जारी
------
#श्योपुर-/ आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए देशभर में व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने तथा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योग दिवस के लिए काउंटडाउन प्रारंभ हो चुका है। आयुष मंत्रालय भारत शासन द्वारा हैबिल्ड हेल्थ प्रायवेट लिमिटेड के साथ मिलकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने हेतु 14 जून को प्रात 6.15 से 7.35 बजे तक अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने हेतु टोलफ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्डकॉल देकर जुड़ना है। पंजीयन के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से वर्चुअली योगा सेशन की लिंक प्राप्त होगी।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें तथा पंजीयन के लिए 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन कराएं। साथ ही अपने परिवारजनों, मित्रों एवं परिचितों को भी इस जनआंदोलन से जोड़ने में सहयोग करें। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 21 जून को आयोजित योग कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ योग के प्रति जनजागरूकता भी बढ़े।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर होम्योपैथी कराहल द्वारा कराहल के विविध सामाजिक संगठन के प्रमुखों को योग कार्यक्रम जिसमें हैबिल्ड रजिस्ट्रेशन, मिस कॉल, 14 जून एवं 21 जून को विशाल योगाभ्यास की जानकारी दी गई। इस क्रम में कराहल के अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा, पटेलिया समाज, सवर्ण समाज, आदि के अध्यक्ष को सूचना पत्र दिया गया। सभी समाज प्रमुखों से योग में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Ayush, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026