राजगढ़: चाठा ग्रीड पर बिजली समस्या को लेकर किसानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में बिजली विभाग के एसई को ज्ञापन सौंपा
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया के नेतृत्व में राजगढ़ जिले के चाठा गांव के किसानों ने मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब बिजली विभाग के एसई को बिजली समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा और शीघ्र बिजली समस्या हल करने की मांग की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।