जमुई: समाहरणालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की बैठक हुई, DM और SP ने जिलेवासियों को शांतिपूर्वक पर्व मनाने का दिया संदेश
Jamui, Jamui | Oct 5, 2024 अगामी दुर्गापूजा पर्व आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर शानिवार को दिन के 11:00 बजे समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में शांति समिति की बैठक डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी चंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, SDO अभय कुमार तिवारी, सभी BDO, CO व थाना प्रभारी के अलावा सभी पूजा समिति के सदस्य व गणमान्य लोग शामिल हुए।