जमुई: चिनवेरिया में जमीन विवाद में पड़ोसी ने पुत्र की हत्या की, अब केस नहीं उठाने पर मिल रही धमकी, एसपी से गुहार
Jamui, Jamui | Oct 5, 2024 चिनवेरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर 28 जून को पीयूष कुमार 15 वर्ष को उसके पड़ोसियों ने तेजधार हथियार से तीन माह पहले काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पीड़ित के पिता मल्हु यादव ने पड़ोस के ही रहने वाले मुनि यादव सहित 16 पर लक्ष्मीपुर थाने कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार किया था।फरार चल रहे आरोपी केश नहीं उठाने पर जान से मरने की धमकी दे रहा।