जमुई: बटिया से उत्पाद पुलिस ने एक वाहन से 100 पेटी विदेशी शराब बरामद की, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Oct 5, 2024 बटिया से उत्पाद पुलिस ने एक वाहन से 100 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही एक शराब तस्कर को शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अरविंद कुमार के रूप में की गई है। जब्त शराब की कीमत बाजारों में 10 लाख रुपए बताया जा रहा है।