कोल: बन्ना देवी क्षेत्र में पैसे देने के बहाने बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
Koil, Aligarh | Apr 7, 2026 बन्ना देवी क्षेत्र में एक महिला ने पैसे देने के बहाने बुलाकर नशीला पदार्थ मिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता क्वार्सी क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पहले गाड़ी खरीदने बेचने को लेकर उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ाने के बाद आरोपी ने महिला से कुछ पैसे ले लिए। आरोपी ने पैसे देने के बहाने बुलाया और रेप किया।