बिजावर के विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने अपने निजी निवास पर क्षेत्र से आए हुए पारंपरिक मोनिया नृत्य दल का स्वागत किया और इस लोकनृत्य का आनंद लिया। मोनिया नृत्य दल ने अपनी ऊर्जा, भाव-भंगिमा और संगीत की लय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक शुक्ला ने शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे कहा कि यह नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को संजोए रखने का सुंदर