जहाज़पुर: किशनगढ़ गांव में एक युवक घर में फंदे पर लटका मिला
किशनगढ़ गांव में एक युवक घर में फंदे पर लटका मिला युवक शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में आज बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक द्वारा अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर शक्करगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।