जतारा: जतारा मंडी में किसानों ने ट्रक से यूरिया की बोरियां लूटीं, वीडियो वायरल होने पर जतारा थाने में शिकायत दर्ज
टीकमगढ़ जिले के जतारा में किसानों ने यूरिया खाद से भरे एक ट्रक से बोरियां लूट ली यह घटना कृषि उपज मंडी परिसर में हुई।जहां किसानों ने लगभग 40 से 50 यूरिया खाद लूटी है खाद की बोरियां लूटने का वीडियो भी वायरल हो गया है।