जतारा: दिनउ: जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही महिला को कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
बम्होरी कला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके के दिनउ गांव से मामला सामने आया है। जहां पर जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही महिला को एक तेज रफ्तार करने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने थाने के सामने हंगामा किया। इसके बाद एफ आई आर हुई।