बीसलपुर: बीसलपुर थाना दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, एसडीएम व सीओ ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
बीसलपुर थाने में आयोजित थाना दिवस आज शनिवार को सुबह 10:00 बजे आयोजित हुआ जिसमें एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं।