*TheSaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, हरियाणा मार्का की 12 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया!!*
*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा माल्टा मार्का की 12 बोतल अवैध शराब बरामद की है!!प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेश कुमार सहित पुलिस टीम ने ग्राम मगनपुरा से आगे खारा पावर हाउस की ओर रोड किनारे स्थित कोठरा के पास से सोनू पुत्र जयपाल सिंह (33 वर्ष), निवासी ग्राम नागलमाफी, थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार किया!!बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा अपराध संख्या 193/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है!! पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया!! पुलिस के अनुसार आरोपी का इस मुकदमे के अतिरिक्त कोई अन्य आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है!!_